- Hindi News
- National
- Rajuli News The Teachers Discussed Their Demands With The Government And Demanded An End To The Strike
शिक्षकों ने सरकार से अपनी मांगों पर चर्चा कर हड़ताल समाप्त कराने की मांग की
रजौली | प्रखंड क्षेत्र के हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने इंटर विद्यालय परिसर में बैठकर कर सरकार के 7 सूत्रीय मांगों पर चर्चा कर हड़ताल समाप्त कराने की मांग की।बैठक का नेतृत्व शिक्षक संघर्ष समन्वयक समिति के रजौली इकाई संयोजक अमित कुमार सुरजीत के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने जिला शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के निर्देश के आलोक में रजौली के सभी शिक्षको को उक्त आंदोलन को जोरदार तरीके से चलाने का संकल्प दोहराया।नेता अजित कुमार ने बिहार सरकार से मांग की की संघ नेताओं से बात कर यथाशीघ्र 7 सूत्री मांग की पूर्ति कर हड़ताल समाप्त करवाने की दिशा में पहल करें। हड़ताल से हो रहा नुकसान की सारी जिम्मेदारी सरकार की है।उन्होंने हठधर्मिता से बाहर आने की अपील करते हुए कहा कि सदन में सरकार बोल चुकी है कि शिक्षक का भविष्य की चिंता सरकार को है तो हड़ताल समाप्त करवाएं।