पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajuli News The Village Went To A Family Of 3 Brothers Chairen Reconstructed A Three Bed Flat In A Single Night

गांव गया था 3 भाइयाें का परिवार, चाेराें ने एक ही रात में तीनाें के फ्लैट काे खंगाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घर में ताला लगाकर हाेली मनाने गांव गए तीन भाईयों के घराें काे चाेराें ने एक ही रात में खंगाल िदया। चाेराें ने तीनाें भाईयों के फ्लैट से लाखों की संपित चोरी कर ली। घटना थाना क्षेत्र के टकुआटांड़ पंचायत के तरवन्ना नगर मोहल्ले की है जहां चोरों ने एक ताला बंद घर के तीन फ्लैटों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि होली पर्व को लेकर 9 मार्च को भाई अपने परिवार के साथ पैतृक गांव चमरबिगहा चले गए थे। इस बीच खाली पड़े मकान का फायदा उठाकर होली की रात तीनों फ्लैटों का ताला तोड़ अंदर दाखिल हुए और अलमीरा में मौजूद गहने जेवर व नगद रुपए लेकर फरार हो गया। जब परिवार चमरहिगहा से होली मना कर घर लाैटा ताे ताला तोड़कर सारा घर का सामान बिखरा हुआ था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। संतोष कुमार वर्मा के फ्लैट से सात हजार रुपये की जेवरात व 50 हजार रुपये नगद, सच्चिदानंद प्रसाद के यहां से 1 लाख का जेवरात व 20 हजार रुपये नगद तथा संजय प्रसाद के यहां से दो लाख का जेवरात 50 हजार नगद के चोरी होने की बात सामने आई है।

नगदी अाैर गहने की हुई चाेरी: बताते चलें कि तीनों भाइयों में संतोष कुमार वर्मा एवं सच्चिदानंद प्रसाद आर्मी में नौकरी करने के कारण वे लोग बाहर हीं रहते हैं। लेकिन उनकी प|ी अपने अपने बच्चों के साथ रजाैली में रहती है। चोरी की घटना के बाद संजय कुमार केे द्वारा रजौली थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष सुजय कुमार विद्यार्थी ने बताया कि घटना को लेकर तहकीकात की जा रही है।

खबरें और भी हैं...