पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawada News These Women Working In Key Positions Are A Source Of Inspiration For Women Imprisoned In The Walls Of The Home

घर की चारदीवारी में कैद महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं प्रमुख पदों पर कार्यरत ये महिलाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण का नजारा वारिसलीगंज में प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिल रहा है। वारिसलीगंज में पंचायतों के विभिन्न पदों पर कार्यरत महिलाओं के साथ साथ विधानसभा स्तर के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी व चिकित्सा पदाधिकारी सहित आधा दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं का कब्जा है।कल तक घरों में कैद रहने वाली महिलाएं बदले जवाने के साथ साथ अब हर क्षेत्र में अपना जलवा बिखेर रही है। घर गृहस्थी के साथ-साथ पुरुषों के वर्चस्व वाले क्षेत्र में लगाकर मेहनत के बलबूते सेंध लगाकर नित्य नई ऊंचाइयों को छू रही है।जनप्रतिनिधि ,प्रशासनिक पदाधिकारी, चिकित्सक पदाधिकारी, पुलिस सेवा आदि मैं मुकाम हासिल कर पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित कर रही है। वारिसलीगंज में इस समय आधा दर्जन महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं का कब्जा है। जिसमे तीन बार से विधायिका बन रही अरुणा देवी, प्रखंड प्रमुख रवि देवी, तो 2017 बैच के प्रशिक्षु आईएएस साहिला प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व बाल विकास पदाधिकारी के पद पर कार्यरत है। डॉक्टर आरती अर्चना वारिसलीगंज पीएचसी में चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में सफलतापूर्वक कार्यों का निर्वाह कर रही है।

तीन बार से विधायक बन रही अरुणा देवी

विधायक बनने के पहले तक घर गृहस्थी का कार्य करने वाली मजबूत इरादों की अरुणा देवी सर्वप्रथम 2000 में वारिसलीगंज विधानसभा से निर्दलीय विधायक के रूप में निर्वाचित हुई। जो लगातार दूसरी बार भी 2005 मैं जीत दर्ज की । अरुणा देवी लगातार राजनीति में सक्रिय रहकर पुनः 2015 में मतदाताओं के दिलो को जीतने में सफल हुई और चुनाव जीतकर तीसरी बार वारिसलीगंज विधानसभा का सफलता पूर्वक प्रतिनिधित्व कर रही है।

महिला डॉ. के कारण अस्पतालों में महिलाओं की बढ़ी भीड़

लगभग 6 माह पहले डॉ राम कुमार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में वारिसलीगंज में नियुक्त किया गया था। साथ ही प|ी डॉक्टर आरती अर्चना को महिला चिकित्सक के रूप में नियुक्त किया गया।लेकिन कुछ दिनों में ही आशा से विवाद के कारण डॉ रामकुमार को अपने पद से हटना पड़ा। जहां उनकी प|ी डॉ आरती अर्चना को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया। महिला चिकित्सक के चिकित्सा पदाधिकारी बनने के बाद महिला बंध्याकरण सहित महिला से संबंधित रोगियों का वारिसलीगंज पीएससी ने पहुंचने बालों में इजाफा हुआ है।

चार प्रशासनिक पदों को सुशोभित कर रही है साहिला

पंजाब राज्य की रहने वाली साहिला 2017 में सिविल सर्विस पास करने के बाद प्रशिक्षु आईएएस के रूप में नवादा पहुंची। जिसे तत्कालीन जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अधिकारी के रूप में प्रथम नियुक्ति वारिसलीगंज में प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद की। प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में बेहतर कार्य करने वाली सहिला को मात्र कुछ दिनों में ही अंचल अधिकारी के साथ साथ भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुके पदों में एक सीडीपीओ और आपूर्ति पदाधिकारी का कार्यभार सौंपा गया।

प्रथम महिला प्रखंड प्रमुख बनी रवि देवी

कोच गांव निवासी संजीत सिंह की प|ी रवि देवी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपने गांव से ही पंचायत समिति के पद पर जीत दर्ज करने के बाद प्रखंड के प्रतिष्ठित महत्वपूर्ण पदों में एक प्रखंड प्रमुख के पद पर शानदार जीत दर्ज की। पंचायत समिति की चुनाव जीतने के पहले गृहिणी के रूप में घरों के चारदीवारी के अंदर काम करने वाली रवि देबी आज वारिसलीगंज मैं प्रखंड प्रमुख के रूप में विभिन्न जनसभाओं को संचालित करा रही है। रवि देवी वारिसलीगंज में प्रथम महिला प्रखंड प्रमुख है।

विधायक अरुणा देवी डॉ आरती अर्चना
खबरें और भी हैं...