तीन दिन बाद बाजार में लाैटी रौनक, दुकानें खुली
हिसुआ| तीन दिन बाद गुरूवार को बाजार में चहल-पहल दिखलाई पड़ने लगी है। हाेली काे लेकर दाे दिनों तक दुकानें बंद रहने के बाद गुरूवार काे खुल गई। हाेली के दिन ताे दुकानें पूरी तरह बंद रही वहीं बुढ़वा होली के दिन भी बाजार में इक्का-दुक्का लोग ही नजर अाए । गुरूवार को जैसे ही वाहनों का आना-जाना आरम्भ हुआ बाजार में रौनक दिखलाई पड़ने लगा । सामान्य दिनों की तरह दुकानें एवं निजी प्रतिष्ठान खुले । होली की छुट्टी के बाद विद्यालय के खुलने से भी चहल कदमी बढी ।