हिसुआ में आपसी मारपीट में तीन लोग घायल
हिसुआ| थाना क्षेत्र के भेलु िबगहा गांव में हुए आपसी मारपीट में तीन व्यक्ति घायल हो गए । घायलाें काे इलाज के िलए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां से तीनों को सघन चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल नवादा भेजा गया । जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भेलु विगहा निवासी जयकरण यादव एवं राजेश यादव के औरतों के बीच गुरूवार को कहा सुनी होने लगा । कहासुनी होते-होते रोड़ेबाजी एवं लाठी डंडा चलने लगा । रोड़ेबाजी में जयकरण यादव,उनका भाई कृष्णा यादव एवं भतीजा चंदन कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया । जयकरण का पुत्र मुन्ना ने राजेश यादव, रवि यादव , मंटू यादव एवं अन्य चार के विरूद्ध आवेदन दे न्याय की गुहार लगाया है।