पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawada News Tips Are Given To Prevent Corona Five Precautions Will Be Safe

कोरोना से बचाव के लिए दिए जा रहे हैं टिप्स, पांच सावधानियां रखेंगी सुरक्षित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देश भर में कोरोना वायरस के 75 मामलों की पुष्टि होने के बाद राज्य सरकार हाई अलर्ट पर है। इसको लेकर 15 जनवरी से अभी तक बिहार में कोरोना वायरस ग्रसित देशों से लौटे 144 यात्रियों को सर्विलांस में रखा गया है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा कर दी है। राज्य सरकार ने नोवेल कोरोना वायरस पर एडवाइजरी भेजने के साथ जिला और मेडिकल कॉलेजों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिड्यूर भी उपलब्ध कराया है। पर्सनल प्रोटेक्शन इक्वीपमेंट्स किट्स, एन-95 मास्क, इन्फ्रारेड थर्मामीटर सभी जिलों एवं मेडिकल कॉलेजों को उपलब्ध कराए गये हैं।

आपात स्थिति से निबटने के लिए हर तैयारी पर एक नजर : पटना एवं गया एयरपोर्ट पर आइसोलेशन वार्ड के साथ स्वास्थ्य विभाग ने जारी एडवाईजरी को प्रदर्शित किया गया है। प्रभावित देशों के यात्रियों की लाइन लिस्टिंग और हवाई अड्डे के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आईईसी सामग्री का प्रदर्शन सुनिश्चित किया गया है। अलगाव और नमूना संग्रह के लिए 9 मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों से जोड़ा गया है। कोरोना वायरस से संबंधित गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। संदेहास्पद यात्रियों को चिन्हित कर 14 दिनों के लिए सर्विलांस पर रखा जा रहा है।

ऐसे बरतें सावधानी

खांसने, छींकने, खाना पकाने से पहले, पकाने के दौरान एवं बाद में, खाना खाने से पहले एवं शौचालय के बाद एवं जानवरों की देखभाल के बाद हाथों को साबुन एवं पानी से अच्छी तरह साफ करें। विभिन्न कच्ची पदार्थों से खाना पकाने के दौरान अच्छी तरह से हाथ धोएं। अगर आप मांस का सेवन करते हैं तब मीट प्रोडक्ट पकाते समय एवं उन्हें खाते समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। छींकते एवं खांसते समय टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें। इस्तेमाल के बाद टिश्यू पेपर को
डस्टबीन में डालें।

इन बातों का रखें ख्याल

जब भी सर्दी जुकाम हो तो दूसरों के साथ नजदीकी संपर्क ना बनाएं खुले में ना थूकें,यदि आपको बुखार, सर्दी या सांस लेने में समस्या हो तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं एवं उन्हें बीते दिनों की यात्रा के बारे में बताएं। यदि कोई व्यक्ति बीमार लग रहा हो और खांस या छींक रहा हो तो उससे कम से कम 2 मीटर की दूरी बनाएं। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद हाथों को अच्छी तरह 20 सेकंड तक साबुन एवं पानी से धोएं या सैनिटाइजर का उपयोग करें।

5 सावधानियां रखेगी कोरोना वायरस से आपको सुरक्षित

हाथ साफ रखें, चेहरे पर मास्क का ठीक तरह से इस्तेमाल करें,नियमित रूप से बुखार की जांच करें ,भीड़ में जाने से बचें ,गंदे हाथों से चेहरा न छुएं।

कोरोना वायरस का डर बाजार के फुटपाथ दुकानदारों तक दिख रहा है ।

खबरें और भी हैं...