पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेसकौर में यात्रियाें अाैर पर्यटकाें काे परेशानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेसकौर | एनएच 82 मंझवे सीतामढ़ी मोड़ पर द्वार नहीं बने रहने के कारण यात्रियों एवं पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । वजीरगंज गया से यात्रियों एवं पर्यटकों को ककोलत जाने के लिए मंझवे सीतामढ़ी मोड़ से ना होकर सीधे हिसुआ चले जाते हैं । जबकि मंझवे सीतामढ़ी मोड़ से ककोलत जाने के लिए एस एच 103 सीधा सड़क है । मंझवे से हिसुआ नवादा भाया फतेहपुर से ककोलत 70 किमी दूरी तय करना पड़ता है । जबकि मंझवे से कटघारा, मोहगांय, जलालपुर चांदनी मोड़ ,पैजुना होते हुए भाया फतेहपुर से ककोलत 45 किलोमीटर दूरी तय करना पड़ता है । जलालपुर के समीप तिलैया नदी और दौलतपुर के समीप धर्माजय नदी में पुल नहीं रहने के कारण बरसात में वाहनों का आवनगमन ठप हो जाता है।
खबरें और भी हैं...