- Hindi News
- National
- Sirdla News Two Bikes And 101 Liters Of Mahua Liquor Recovered Businessman Absconding
दो बाइक व 101 लीटर महुआ शराब बरामद, धंधेबाज फरार
पुलिस ने थाना क्षेत्र के भेरारी गांव में सघन छापेमारी करते हुए एक लाल रंग की डिस्कवर बाइक पर लदे करीब 51 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है। थाना क्षेत्र के लौंद बाजार में छापेमारी कर एक बजाज बाइक पर लदे करीब 50 लीटर महुआ शराब को बरामद किया है। हालांकि दोनों ही मामले में कारोबारी पुलिस से एक कदम आगे रहते हुए फिर फरार होने में सफल रहा है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि होली पर्व को लेकर पुलिस टीम की विशेष छापेमारी दस्ता गठित की गयी थी। गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के भेरारी और लौंद में छापेमारी करते हुए सिरदला पुलिस ने करीब 101 लीटर महुआ शराब सहित दो बाइक को जब्त किया है। शराब कारोबारी की पहचान को लेकर छानबीन की जा रही है ।