स्कूल के प्रभार पर हुए विवाद में दाे शिक्षक सस्पेंड
इंटर विद्यालय अकबरपुर में विद्यालय के प्रभार काे लेकर दो प्रभारी प्रधानाध्यापकों के बीच चल रहे विवाद काे लेकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने दोनों काे सस्पेंड करते हुए दाेनाें के खिलाफ प्रपत्र क गठित कर िदया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी प्रधानाध्यापक पद के लिए विनोद कुमार चौधरी और प्रमोद कुमार घोष के बीच विगत कई वर्षों से आपस में मतभेद चला आ रहा था। मतभेद को सुलझाने के लिए कई बार विभागीय आला अधिकारियों द्वारा आदेश निर्गत किये जा चुके थे। लेकिन अड़ियल रवैये के कारण दोनों शिक्षक प्रभारी पद प्राप्त करने के लिए सरकारी निर्देश का उल्लंघन करते रहे। जिसकी विभागीय जांच की गई। जिसमें कई त्रुटियां पायी गई। विभागीय स्तर से की जांच में कई महत्वपूर्ण आदेश निर्गत किये गए। लेकिन विनोद कुमार चौधरी और प्रमोद कुमार घोष विभागीय अधिकारियों के आदेश का उल्लंघन करते रहे। इसका प्रतिकूल असर छात्रों की पढाई लिखाई पर पड़ने लगी। जांचोपरांत स्थिति का अवलोकन के पश्चात विनोद कुमार चौधरी और प्रमोद कुमार घोष के विरुद्ध उच्च अधिकारियों के आदेश का अवहेलना और छात्रों को प्रताड़ित करने के आरोप में डीडीसी ने प्रपत्र क गठित कर दोनों प्रभारी प्रधानाध्यपकों को तत्काल प्रभाव से ज्ञापांक 81,20 फरवरी 2020 के तहत निलंबित कर दिया।
दाे अतिथि शिक्षकों के सहारे स्कूल
शिक्षक प्रभात कुमार, आलोक कुमार, रविशंकर कुमार, अरविंद कुमार आदि छात्रों ने बताया कि कुछ शिक्षक अपनी मांगों की समर्थन में हड़ताल पर चले गए हैं। मात्र दो अतिथि शिक्षकों और लिपिक अनिल कुमार के सहारे विद्यालय में पढाई लिखाई एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्य का संचालन हो रहा है। शिक्षकों के अभाव में अधिकांश वर्ग में पढा़ई ठप हो गयी है। अगर तत्काल किसी प्रकार की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गयी है तो लाचार होकर छात्रों को सड़क पर आने को मजबूर हो जाना पड़ेगा।