पंचायत उपचुनाव में हो रहा आचार संहिता का उल्लंघन
नारदीगंज प्रखंड के तीन पंचायतों में मुखिया पद के लिए त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव 18 मार्च को होना है। चुनाव ओडो, कहुआरा, कोसला पंचायत का है। देखा जा रहा है कि सुबह चाय की दुकानों पर लोग गरमा गरम चाय की चुस्की के साथ प्रत्याशियों पर जबरदस्त बहस करते नजर आ रहे हैं। इस बीच आचार संहिता लागू होने के बाद भी प्रत्याशी ने अपना पोस्टर दीवार, बिजली का खंभा पर चिपका कर जोर शोर से प्रचार अभियान चलाए हुए हैं और आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं। लेकिन आचार संहिता को लेकर अधिकारियों का ध्यान भी नहीं है। जगह-जगह लगे आचार संहिता में पोस्टरों को लेकर कई जगह चर्चा चल रही है। प्रखंड में आचार संहिता के बावजूद प्रत्याशियों के बैनर पोस्टर लगाने में लगे रहे। प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी सह बीडीओ राजीव रंजन ने बताया कि अचार संगीता में पोस्टर लगाने की बात सामने आई है। अपने कर्मियों को निरीक्षण करने के लिए भेज दिए हैं, उल्लंघन होने पर कार्रवाई की जाएगी।
{नारदीगंज प्रखंड के तीन पंचायतों में मुखिया पद के लिए होना है चुनाव
{आचार संहिता लागू होने के बाद भी प्रत्याशी ने अपना पोस्टर दीवार, बिजली का खंभा पर चिपका रहे हैं
दीवारों पर चिपकायी गई चुनावी पोस्टर