- Hindi News
- National
- Nawada News Warisleiganj Got First Prize In Magahi Holi Singing Competition Received Cash Prize Of 51 Thousand
मगही होली गायन प्रतियोगिता में वारिसलीगंज को प्रथम पुरस्कार, मिला 51 हजार का नगद इनाम
अंतर जिला मगही होली गायन प्रतियोगिता में वारिसलीगंज की टीम को प्रथम पुरस्कार मिला। वारिसलीगंज सहजानंद काॅलोनी निवासी सह दिग्मनी एजुकेशन ट्रस्ट के निदेशक आलोक रंजन ने बताया कि गया कि मानपुर स्थित दिग्मनी बीएड कालेज ने मगही भाषा की समृद्धि के लिए दिग्मनी ट्रस्ट हर साल मगही होली गायन प्रतियोगिता का आयोजन करती है। फलतः इस बार रविवार को दिग्मनी बीएड कालेज के प्रांगण में आयोजित प्रतियोगिता में वारिसलीगंज की साधना सांस्कृतिक मंच मई तथा वजीरगंज के धरमपुर का नवयुवक क्लब के होली गायकों को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार के रूप 51 हज़ार नकद, शील्ड तथा प्रमाण पत्र दिया गया है। प्रतियोगिता में गया नवादा जिले की कुल 17 होली गायन टीम हिस्सा लिया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडली में मगध विश्वविद्यालय के प्रो.विनय कुमार भारद्वाज, प्रो.भगत सिंह तथा डॉ अरविंद कुमार के अलावे बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के डॉ हनुमान प्रसाद गुप्ता एवं प्रो.राजेश सिंह यादव मौजूद थे।
हाेली गायन प्रतियाेगिता में वारिसलीगंज के लाेक गायक।