रास्ते का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट
नवादा| नगर थाना क्षेत्र के भदौनी फुलवारीषरीफ मुहल्ले में एक महिला को रास्ता का विरोध करना महंगा पड़ गया। रास्तें विरोध करने पर मुहल्ले एक युवक ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल मुहल्ले के वार्ड में नाली-सड़क का निर्माण किया जा रहा था। जिसमें मो नसीब खान की प|ी असमीना खातून के घर के सामने से नाली-सड़क को ले जाया जा रहा था। जिसका विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया। परिजनों ने बताया कि उस रास्ते में नाली बनानें से घर के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट किया गया। जिससे महिला सिर में गंभीर चोटे लगी है। परिजनों ने मुहल्ले के साबीर साह पर मारपीट का आरोप लगाया गया है।