जमीन विवाद में महिला को किया जख्मी
हिसुआ| शुक्रवार को जमीन विवाद में कुछ लोगों ने महिला को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया। घटना थानक्षेत्र के बेलदरिया कहरिया गांव की है। बताया जाता है कि बेलदरिया कहरिया गांव निवासी अवध किशोर यादव अपना घर बनाने के लिए अपने हिस्से के जमीन में बालू गिराया था। बालु को गिरने के बाद घर कि महिलाओं ने पहले आपस में गालीगलौज करने लगी। मामला इतना बिगडा कि शिवनंदन यादव, रंजन कुमार पिता शंभु यादव, दिनेश कुमार शिवनंदन यादव, रेखा देवी पति शंभु यादव आदि लोगों ने लाठी डंडे बरसाने लगा जिससे उर्मिला देवी जख्मी हो गई। जख्मी महिला को उसके परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिसुआ लाया जहां उसका इलाज किया गया। जख्मी के दिये आवेदन पर पुलिस जांच कर रही है।