- Hindi News
- National
- Pkaribrawan News Women Are Not Safe Today Is Not Safe No Imagination Of Development Without Women Power
महिला अबला नहीं आज सबला है, नारी शक्ति के बिना विकास की कल्पना नहीं
गायत्री सेवा संस्थान के बैनर तले रविवार को मध्य विद्यालय केशौरी परिसर में विश्व महिला दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संस्थान के सचिव डॉ. कामिनी सिंह उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि महिला अबला नहीं आज सबला है। नारी शक्ति के बिना विकास की कल्पना करना बेमानी है। महिला-पुरुष बराबर के भागीदार हैं। कहा महिलाओं को अपनी शक्ति को पहचानने की जरूरत है। आज महिलाएं हरेक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। उन्होंने महिलाओं को स्वच्छता अभियान में भी आगे बढ़ कर काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षित बनाकर समाज और देश का विकास संभव है। नारी शक्ति के बिना विकास की कल्पना करना बेमानी है। बेटियों को पढ़ाने के लिए समाज में जनक्रांति करने पर जोर दिया गया। समाज और देश को समृद्ध बनाने में महिलाओं को अहम भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इससे पहले गांव में जागरुकता लाने के लिए महिलाओं ने प्रभातफेरी निकाली गई। कार्यक्रम में सुमन सिंह, पुरुषोत्तम कुमार, डॉ. सतीश चंद्र सिंह, चंद्रकला कुमारी, अंशु कुमारी, श्वेता कुमारी, पुष्पा देवी, सहित कई महिलाओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए।