पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शराब के नशे में हुई मारपीट से युवक मरा, बताया एक्सीडेंट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कौआकोल थाना क्षेत्र के उतरवारी धमनी में सोमवार की रात्रि एक युवक की संदेहास्पद मौत हो गई। मृतक की पहचान लखन यादव के पुत्र राधे यादव 36 वर्ष के रुप में की गई है।सूचना पर शव को कौआकोल पुलिस द्वारा मृतक के घर से बरामद कर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेजा गया। सूत्रों की मानें तो होलिका दहन की रात्रि मृतक राधे यादव गांव के ही दो अन्य लोगोंं के साथ शराब पीने केे लिए निकला था। सभी मिलकर गांव में ही जमकर शराब पिया।इसके बाद किसी बात को लेकर आपस में तू तू मैं मैं होने लगा। इसी बीच साथ रहे दोनों लोगों द्वारा नशे में धूत रहने के कारण राधे की जमकर पिटाई कर दिया गया। जिससे वह अधमरा हो गया। जिसे परिजनों द्वारा कौआकोल पीएचसी में भर्ती कराया गया।पीएचसी के डाक्टरों द्वारा घायल की स्थिति नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार करने के बाद सदर अस्पताल नवादा के लिए रेफर कर दिया गया। पर परिजनों द्वारा सभी का नशे में रहने के कारण घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल न ले जाकर घर लेते चला गया। जहां उसकी मौत हो गई। सुबह में सूचना के बाद कौआकोल पुलिस धमनी पहुंच मृतक के घर से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया गया। घटना को अंजाम देने वाले लोगों कि ऊंची राजनीतिक पहुंच होने के कारण मृतक के परिवार पर दबाव बना मामले पर पर्दा डालकर मौत की कारण को वाहन की धक्के से होना बता दिया गया।

खबरें और भी हैं...