मोतिहारी, बिहार। चाहे कितने भी रोड़े क्यों न आए लेकिन प्यार तो अपनी मंजिल को पा ही लेता है। दरअसल मोतिहारी के एक गांव में एक प्रेमी जोड़ी की पंचायत ने शादी कराई है। फेसबुक से परवान चढ़े प्यार इस व्यार की भनक दोनों के मां-बाप तब लगती है, जब वो दोनों रजिस्ट्रार के यहां शादी करने का प्लान बना रहे होते है। ये दोनों अपने माता-पिता के इच्छा के विपरीत शादी करने जा रहे थे। लड़का पहाड़पुर थाना क्षेत्र के नूनीअवरा गांव का रहने वाला आशीष कुमार है, जबकि लड़की स्थानीय थाना क्षेत्र के परसौना गांव की रहने वाली खुशबू कुमारी है।
भागकर शादी करने का था प्लान
पहले तो दोनों ने भागकर शादी करने और अपनी अलग दुनिया बसाने का सोचा था, लेकिन जब इसकी जानकारी पंचायत को लगी तो ग्रामीणों की मौजूदगी में इन दोनों की शादी करा दी गई। आशीष और खुशबू कुमारी की शादी पहाड़पुर थाना क्षेत्र के परसौनी गाँव में हुई। बिना बैंड-बाजा और बाराती हुई इस शादी के सैकड़ों लोग गवाह बने। जिसके बाद खुशबू के परिजनों के सहमति से आशीष अपने पत्नी के साथ अपने घर रवाना हो जाता है।