106 बेड के सुपरस्पेशियलिटी नेत्र अस्पताल की सुविधा मई से
राजेंद्रनगर अस्पताल कैंपस में बन रहा 106 बेड का सुपरस्पेशियलिटी अाई हॉस्पिटल मई तक चालू हो जाएगा। 74.04 करोड़ की लागत से बन रहे अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। आईआईटी रूड़की के परामर्श से भूकंपरोधी भवन का निर्माण हो रहा है। भवन पांच मंजिला है, जिसमें 6 मॉड्यूलर अाॅपरेशन थिएटर और 22 अोपीडी की व्यवस्था होगी। ग्रीन बिल्डिंग का निर्माण का निर्माण किया गया है। पहले के भवन तोड़कर भी नया भवन बनाने की योजना है। इस अस्पताल को अॉटोनोमस बनाने की भी योजना है।
अस्पताल के निदेशक डॉ. अारपी सिंह के मुताबिक, फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। अभी ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर मिल जाने पर पुराने अस्पताल की सुविधाअों को शिफ्ट कर दिया जाएगा। पूरी बिल्डिंग मिलने में छह महीने का समय लग जाएगा। निर्माण खत्म होते अाधुनिक उपकरणों को इंस्टाॅल किया जाएगा। नए भवन में अस्पताल के शुरू होने पर यहां नेत्र से संबंधित सारी चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
सभी सुविधाएं नि:शुल्क
कई अाधुनिक मशीनें भी इंस्टाॅल होंगी। अाई बैंक भी पूरी तरह से कार्यरत हो जाएगा। अाई बैंक के लिए उपकरण अा गया है। पुराने भवन में अांख के मरीजों के लिए सिर्फ 30 बेड की सुविधा है। राज्य का यह पहला सुपरस्पेशियलिटी अाई हॉस्पिटल होगा, जहां सिर्फ नेत्र से संबंधित बीमारियों का इलाज होगा। यहां सारी सुविधाएं मरीजों को मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी।