पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

106 कार्टन शराब व तीन कार जब्त, धंधेबाज फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस ने मैरवा में तीन कार में रखी 106 कार्टन शराब बरामद की है। पुलिस को देख धंधेबाज फरार हो गए। बताया जाता है कि शनिवार की रात्रि मैरवा के अटवा से पुलिस ने एक लावारिस हालत में खड़ी कार से 93 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की। रविवार की सुबह मैरवा के मैदनिया पुल से दो कारों से 104 कार्टन शराब जब्त की गई है। पुलिस ने तीनों कारों को जब्त कर गाड़ी नंबर के आधार पर तस्करों का पता लगाने में
जुटी हुई है। छापेमारी भी जारी है।

देसी शराब के साथ दो पकड़ाए

महाराजगंज| पुलिस ने शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार साहा ने बताया कि एएसआई प्रमोद कुमार पटेल ने गश्ती के दौरान शहीद चौक के पास शराब के धंधे में शामिल दो धंधेबाजों को दबोचा। गिरफ्तार धंधेबाजों के पास से एक मारुति 800 कार, 4 पीस 750 एमएल व 2 पीस 180 एमएल विदेशी शराब और 15 लीटर देसी शराब बरामद की गई है। दोनों धंधेबाज पसनौली निवासी हरिशंकर प्रसाद के पुत्र दुर्गेश प्रसाद और दरौंदा थाना क्षेत्र के लोपर गांव निवासी सुरेन्द्र यादव के पुत्र मंटू यादव है।

महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

दरौली| मिनीयर दियारा क्षेत्र के साथ डुमरहर दियारा क्षेत्र से सटे इलाके में बड़े पैमाने पर चल रही शराब की भट्ठियों को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने संजय सहनी को डुमरहर दियारा क्षेत्र से 40 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। दरौली से विकास चौधरी के घर से 103 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की।

शराब के मामले में आरोपित को जेल

भगवानपुर हाट| नगवां गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी गोविन्द राम है। बीते साल सितंबर माह में पुलिस ने छापेमारी कर उसके पास से शराब बरामद की थी। इस मामले में उसके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

खबरें और भी हैं...