- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- Siwan News 11 Thousand Applications For Kcc And 455 Lakh Applications For Pm Kisan Nidhi Samman Scheme
केसीसी के लिए 11 हजार और पीएम किसान निधि सम्मान योजना के लिए आए 4.55 लाख आवेदन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों को केसीसी ऋण योजना से जाेड़ने का काम जारी रहेगा। कृषि विभाग से इसकी अनुमति मिल गयी है। इसके लिए 12 से 27 फरवरी तक इसको लेकर पंचायतस्तर पर विशेष अभियान चलाया गया था। इस दौरान 11 हजार से अधिक किसानों ने अपना-अपना आवेदन विभाग के पास केसीसी ऋण के लिए किया है। वहीं पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए अभी तक 4.55 लाख से अधिक किसानों ने आवेदन किया है। योजना को लेकर किसानों के बीच काफी उत्साह देखा गया। इसके बाद कृषि विभाग ने इसको जारी रखने का निर्णय लिया है। सभी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों को केसीसी से जोड़ते हुए उन्हें 1.60 लाख रूपया का ऋण बिना किसी सिक्योरिटी के स्केल ऑफ फिनॉस के अनुसार मिलेगा। वैसे किसान जो 1.6 लाख रूपये से अधिक का ऋण चाहते है जिसकी कोई सीमा नहीं है, सिक्योरिटी देनी होगी। इस योजना के लाभ के लिए किसानों को फॉर्म भरना है। यह सभी सरकारी बैक की शाखाओं व किसान सलाहकार के पास मुफ्त में उपलब्ध है। आवेदन आने के 14 दिनों के अंदर इसे बैंक को स्वीकृत करना है।
क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
यह केंद्र सरकार की योजना है। इसका एलान 01 फरवरी 2019 को में किया गया था। इस स्कीम के तहत छोटे और सीमांत किसान परिवारों को हर साल 6 हजार रूपया दिया जाता है। ऐसे किसान परिवार को इस योजना का लाभ मिलता है। जिनकी कुल जमीन दो हेक्टेयर तक होती है। किसानों को दो-दो हजार रूपया की तीन किस्तों में यह पैसा दिया जाता है। यह पैसा डायरेक्ट लाभुक ट्रांसफर डीबीटी के तहत सीधा किसानों के बैंक खाता में चला जाता है।
अब भी किसान जमा कर सकते हैं आवेदन
जिले में चले अभियान के दौरान 11 हजार से अधिक किसानों ने केसीसी के लिए आवेदन किया है। आगे भी आवेदन इसके लिए उनलोगों द्वारा किया जा सकता है। इसके लिए प्रचार-प्रसार जारी है।
अशोक कुमार राव, जिला कृषि पदाधिकारी सीवान