पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के बारे में यूट्यूब पर 142 वीडियो फैला रहे भ्रम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा के बारे में यूट्यूब पर भ्रम फैलाया जा रहा है। सीबीएसई ने ऐसे 142 वीडियो की पहचान की है। अफवाह फैलानेवाले फर्जी यूट्यूब चैनलों की शिकायत दिल्ली पुलिस से भी की गई है। इन वीडियोज में प्रश्नपत्र के लीक की बात कही गई है वहीं कुछ वीडियो में प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है। सीबीएसई की ओर से छात्रों व अभिभावकों के लिए जारी संदेश में कहा गया है कि कुछ असामाजिक तत्व सीबीएसई प्रश्न पत्र देने जैसे फर्जी वीडियो अपलोड कर रहे हैं इसके लिए अभ्यर्थियों से पैसे की मांग भी की जा रही है। फर्जी समाचार और अफवाह फैलानेवालों की पहचान करने और उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए बोर्ड सक्रिय है।

सीबीएसई ने शुरू की परीक्षा पर फर्जी खबरें प्रसारित करने वालों पर कार्रवाई

विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीबीएसई ने इसके लिए दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को पेपर लीक के बारे में फर्जी खबरों को प्रसारित करने और छात्रों के बीच दहशत पैदा करने में लिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए लिखा है। उन्हें सात पेजों की लिस्ट भी सौंपी गई है जिसमें 142 वीडियो लिंक के बारे में जानकारी दी गई है जो बोर्ड परीक्षा के बारे में गलत जानकारी फैला रहे हैं। तिथिवार अपलोड किए गए वीडियो का लिंक उपलब्ध करवाया गया है। सीबीएसई खुद इस तरह की शिकायत करनेवाले व्यक्तियों का पता लगाकर उनसे संपर्क वास्तविकता का पता लगाने का काम कर रहा है। बोर्ड लगातार यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिंक एवं अपलोड का पता लगाएगा और पहचान करेगा जो बोर्ड प्रश्न पत्रों के होने का झूठा दावा करते हैं। सीबीएसई ने लोगों और छात्रों से अपील की है कि फर्जी समाचारों पर विश्वास न करें।

खबरें और भी हैं...