सीएमएस कर्मचारी से 18 लाख की लूट, बाइक छोड़ गिरते-पड़ते भागे अपराधी
फतेहपुर दुर्गा मंदिर के पास अपराधियों ने सीएमएस के कर्मचारी को पिस्टल का भय दियाकर 18 लाख रुपए लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दिया। इसके बाद अपराधी रुपए से भरा बैग लेकर भाग गए। इधर, दो दिनों बाद भी पुलिस अपराधियों की पहचान करने में नाकाम है। अबतक लूटी गई राशि भी पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। इससे शहर के व्यवसायियों के बीच दहशत है। पुलिस की उदासीनता के खिलाफ लोगों में नाराजगी है। सीसीटीवी के फुटेज से अपराधियों को पहचानने की कोशिश हो रही है।
आंबेडकरनगर की ओर भागे बदमाश
फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों ने अपराधियों का पीछा किया। बदमाश अस्पताल की तरफ भागने लगे। लेकिन, सदर अस्पताल की खाली जमीन पर जलजमाव होने की वजह से अपराधी गिर गए। इस पर बाइक छोड़कर अपराधी पैदल भाग भाग गए। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है। सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों को आंबेडकर नगर की तरफ भागते हुए देखा गया है। इसी आधार पर पुलिस जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अभिनव कुमार, एसडीपीओ जितेन्द्र पांडेय, टाउन थाने के इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित पुलिस बल के साथ पहुंच गए। दो दिन बाद भी पुलिस को इस मामले में कोई सफलता नहीं मिली है। इधर, कर्मी शशिभूषण दुबे ने टाउन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि वह अकेले ही रुपए जमा करने जा रहा था। जबकि घटनास्थल पर वह बता रहा था कि उसके साथ एक और कर्मचारी था। इसी दौरान लूट हुई है। टाउन थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए जांच की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
दुकानों से पैसे लेकर एचडीएफसी बैंक जा रहा था कर्मी, बाइकसवार अपराधियों ने किया ओवरटेक
सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों की उम्र 20 से 28 साल के बीच अांकी गई है। सीएमएस के कर्मचारी गोपालगंज जिले के सिधवलिया गांव के करईया पापड़ गांव का शशिभूषण दुबे है। वह विभिन्न दुकानों से रुपए की वसूली कर बैंक में जमा करने का काम करता है। वह अस्पताल रोड स्थित बाजार इंडिया व वीटू से सोमवार की दोपहर एक बजे 18 लाख रुपए की वसूली कर एचडीएफसी बैंक में जमा करने के लिए बाइक से जा रहा था। तभी एक बाइक पर सवार तीन अपराधी उसका पीछा करने लगे। फतेहपुर दुर्गा मंदिर के पास आया, बाइक पर सवार अपराधियों ने ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद रुपए से भरा बैग छीनने लगा। विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल निकाल ली।
पैसे से भरा बैग लेकर गिरा अपराधी।
हॉस्पिटल के पास अपराधियों की बाइक
बाइक छोड़कर भागते अपराधी।
सदर अस्पताल के पास मौजूद अपराधी