पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

थाने के सामने केक शॉप से 20 हजार की लूट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अपराधियों ने जक्कनपुर थाने के ठीक सामने केक शॉप से बुधवार की रात 20 हजार रुपए लूट लिए और फरार हो गए। कैश लूटने के बाद फिर यही दोनों लुटेरे केक, पेस्टी व अन्य सामान लूटने दोबारा गए। लुटेरों के दोबारा आने से पहले होटल मणि इंटरनेशनल के नीचे मोंगिनिस नामक केक शॉप चलाने वाले अर्जुन कुमार दुकान से निकलकर थाने पहुंच गए और पुलिस को सूचना दे दी। उसके बाद पुलिस व स्थानीय लोगों ने दुकान से करीब 50 मीटर दूर खदेड़कर एक लुटेरे सानू कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा बाइक से फरार हो गया। गिरफ्तार सानू कंकड़बाग थाने के पोस्टल पार्क रोड नंबर एक का रहने वाला है। सिटी एसपी जितेंद्र कुमार के मुताबिक सानू के पास से लूट की रकम व घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल बरामद की गई है। सानू कोतवाली थाने से जेल जा चुका है। फरार लुटेरे की पहचान हो गई है।

...अगली बार दुकान को लूट लेंगे

पटना। जक्कनपुर थाना के केक शॉप में लूट की वारदात को करने के बाद गिरफ्तार सानू कुमार ने थाना की हाजत में कहा कि आए हुए थे अपनी मर्जी से लूटने के लिए। बहुत अच्छे से पर धरा गए। अगली बार इस दुकान को को लूट लेंगे। अगली बार नहीं छोड़ेंगे। हम राजस्थान के रहने वाले हैं। अपने को राजस्थान के किसी आनंदपाल के बारे बताया। वह कह रहा था कि आनंदपाल का खून दौड़ रहा है। पूरा पटना अपना क्षेत्र है।

मास्क, कैप व बैग लेकर आए थे

दुकानदार अर्जुन ने बताया कि लुटेरे मास्क, कैप व बैग के साथ आए थे। आते ही एक ने हथियार भिड़ा दिया और करीब 20 हजार लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद दुकान से बाहर निकले और पुलिस को सूचना देने थाना पहुंच गए। अभी थाने पर ही थे कि फिर ये दोनों दुकान पहुंच गए। एक बाइक स्टार्ट किए हुए था। दूसरा दुकान में था। पुलिस मौके पर पहुंची और फिर स्थानीय लोगों की मदद से एक अपराधी को पकड़ा गया।

गिरफ्तार सानू कुमार।
खबरें और भी हैं...