पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हसनपुरा मेंं दुर्घटना में घायल 4 साल के मासूम की इलाज के दौरान मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एमएच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा पंचायत के नवादा गांव कलामुद्दीन अंसारी का 4 वर्षीय घायल पुत्र का इलाज के क्रम में गुरुवार के देर रात मौत हो गई। मौत की घटना सुनते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं बच्चे का शव शुक्रवार की सुबह 11 बजे घर लाया गया। शव को पहूंचते ही पूरा गांव गमगीन हो गया। वहीं मृतक के परिजनों में चीख-चीत्कार मच गया। जहां सऊदी अरब में कार्यरत मृतक के पिता के इंतजार में देर शाम तक बच्चे का मिट्टी मजल नहीं किया गया था। इस घटना से मां रूबी खातुन काफी सदमे में है। मृतक का बड़ा भाई 7 वर्षीय सरफराज भी काफी मायूस था। बता दे कि घटना बुधवार की देर शाम कलामुद्दीन अंसारी का 4 वर्षीय पुत्र सुल्तान अपने बड़े भाई सरफराज के साथ सीवान सिसवन मुख्य मार्ग स्टेट हाइवे-89 पर चला गया था। तभी अज्ञात बाइक की ठोकर से सड़क के किनारे गिट्टी पर घायल होकर गिर पड़ा। जहां बाइक सवार फरार हो गया था। वहीं बड़ा भाई अपने छोटे भाई के साथ हुए घटना को देख परिजनों को नहीं बताया। वहीं काफी समय बीतने के बाद सड़क के किनारे पड़े घायल बच्चे को स्थानीय लोगों ने हसनपुरा स्थित निजी क्लिनिक ले गए। स्थिति को गंभीर देखते हुए सीवान रेफर कर दिया गया। सीवान के चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर किया। जहां गोरखपुर के चिकित्सकों ने स्थिति को नाजुक देखते हुए लखनऊ पीजीआई भेज दिया। पीजीआई जाते समय बच्चे की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...