पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार्यशाला में चिह्नित किए गए 40 कुष्ठ दिव्यांग रोगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना सिटी| गायघाट स्थित कुष्ठ नियंत्रण इकाई में शुक्रवार को कार्यशाला हुई। अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. सुनीति सिन्हा ने की, संचालन कुष्ठ रोगी प्रभारी मो. अली ने किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार व पंडित दीनदयाल उपाध्याय विकलांग संस्थान के निर्देश पर आयोजित कार्यशाला में सुदूर इलाकों से आए करीब 150 से अधिक रोगियों में से 40 कुष्ठ दिव्यांग रोगियों को चिह्नित किया गया। जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डाॅ. पीयूष कुमार ने बताया कि कुष्ठ रोगियों के बीच मास्क भी वितरित किया गया। कोरोना वायरस को लेकर रोगियों व परिजनों काे जागरूक किया गया। चिह्नित कुष्ठ दिव्यांग रोगियों को उपस्कर आदि का वितरण किया जाएगा। माैके पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. विभा कुमारी, क्षितिज चंद्र विशाल, विकास कुमार सिंह, महेश चौधरी, सुनील कुमार, ललन कुमार, कुंदन झा अादि माैजूद रहे।
खबरें और भी हैं...