पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Siwan News 40 Passengers Suspected Of Corona Virus Under The Supervision Of Doctors After Preliminary Investigation

प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों की निगरानी में हैं कोरोना वायरस के संदिग्ध 40 यात्री

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
}बच्चों को स्कूल-कॉलेज नहीं भेजें अभिभावक

कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इसके लिए सिविल सर्जन ने सभी अस्पतालों के प्रभारी चिकित्सा प्रभारियों व डॉक्टरों को निर्देश दिया है कि वे अलर्ट रहेंं और संदेहास्पद रोग के मिलने पर जांच करें। इधर, अबतक जिले में 40 यात्रियों को संदेह के आधार पर जांच की गई है। इनमें से किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एमके आलम ने बताया कि सदर अस्पताल समेत जिले में तीन अस्पतालों में कोरोना के लिए स्पेशल वार्ड बनाए गए हैं। इसमें रघुनाथपुर व महाराजगंज शामिल है। सदर अस्पताल में 6 बेड, रघुनाथपुर में 6 बेड व महाराजगंज में 10 बेड का स्पेशल वार्ड बनाया गया है। सदर अस्पताल में ओपीडी व इमरजेंसी के अलावा स्पेशल वार्ड के लिए भी डॉक्टरों की ड्यूटी के लिए रोस्टर बनाया गया है। इसके प्रभारी डॉ. देवेश को बनाया गया है। दवाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। हालांकि अबतक कोरोना के लिए कोई दवा नहीं आई है। कोरोना के पहले जो लक्षण होते हैं, यानि सर्दी- खांसी, बुखार, सीने में दर्द व सांस लेने में परेशानी से संबंधित दवाएं उपलब्ध कराई गई है। अबतक जिन लोगों की जांच की गई है, उन्हें निगरानी में रखा गया है। उपाधीक्षक डॉ. एमके आलम ने बताया कि किसी भी तरह का संदेह उत्पन्न होगा तो मरीज को जांच के बाद पीएमसीएच भेजा जाएगा।

पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों के आने पर रोक

शहर के डीएवी पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। कोरोना वायरस को देखते हुए प्राचार्य डॉ. अजय कुमार पंडित ने यह निर्देश जारी किया है। प्राचार्य ने कहा है कि 31 मार्च तक कॉलेज कैम्पस में छात्र-छात्राओं के प्रवेश पर पूर्णत रोक रहेगी। प्राचार्य ने अभिभावकों से भी अनुरोध किया है कि वे अपने बच्चाें को कॉलेज नहीं भेजें। कॉलेज में सभी तरह की कक्षाएं व आंतरिक परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। कॉलेज में शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी मौजूद रहेंगे। कॉलेज में बायोमेट्रिक सिस्टम से हाजिरी नहीं बनेगी। उपस्थिति पंजी पर हाजिरी बनाने को कहा गया है। कॉलेज कैम्पस में बैंकिंग कार्य को छोड़कर कोई भी बाहरी व्यक्ति व समूह के लिए प्रवेश वर्जित रहेगा। बैंकिंग कार्य के लिए आने वाले लोग भी कॉलेज कैम्पस में भ्रमण नहीं करेंगे। स्नातक पार्ट टू सत्र 2017-20 की परीक्षा जो 19 मार्च से होने वाली थी, उसे अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।

14 दिनों तक होगी देख-रेख


कोरोना को लेकर सदर अस्पताल में स्पेशल वार्ड बनाया गया है। अबतक 40 लोगों की संदेह के आधार पर जांच की गई है। किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। ऐसे लोगों को 14 दिनों तक इनकी निगरानी की जा रही है। प्रारम्भिक लक्षण की दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं।
डॉ. एमके आलम, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, सीवान

स्टेशन पर सफाई पर दिया रहा जोर

कोरोना वायरस को लेकर सीवान रेलवे स्टेशन पर भी हाई अलर्ट है। कोरोना से यात्रियों के बचाव के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि लाइजोन 2 प्रतिशत केमिकल से सफाई करने की हिदायत दी है। इससे यात्री प्रतीक्षालय के दरवाजे, हैंडल, एक्सिलेरेटर, बेंच, वाश बेसिन के नल समेत अन्य सभी नल आदि की सफाई की जा रही है।

सभी विद्यालय 31 मार्च तक बंद रहेंगे, वार्षिक परीक्षा भी स्थगित

काेरोना वायरस को देखते हुए राज्य सरकार के आदेश पर डीईओ चन्द्रशेखर राय ने जिले के सरकारी, गैर सरकारी व कोचिंग संस्थानों काे 31 मार्च तक बंद करने का निर्देश जारी कर दिया है। साथ ही बिहार शिक्षा परियोजना के निदेशक संजय सिंह के आदेश के आलोक में 16 मार्च से प्रारम्भिक व मिडिल स्कूलों में होने वाली वार्षिक परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है।

}स्वास्थ्य विभाग और रेल अधिकारी सचेत

}बाहर से आनेवाले यात्रियों पर भी रखी जा रही नजर

}स्पेशल वार्डों के लिए भी बनी डॉक्टरों की सूची

}अस्पतालों में उपलब्ध कराई गईं जरूरी दवाएं

सदर अस्पताल और रघुनाथपुर में छह-छह व महाराजगंज में बनाया गया 10 बेड का स्पेशल वार्ड

सदर अस्पताल में बनाया गया स्पेशल वार्ड।

कोरोना वायरल को लेकर स्टेशन पर सफाई करते कर्मी।
खबरें और भी हैं...