पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • 6 Lakhs Stolen From Builder's House, One Km Away From SKPuri Police Station, House And Room Locks Opened From Bud Key

एसकेपुरी थाने से एक किमी दूर बिल्डर के घर से 6 लाख की चोरी, नकली चाबी से खोला घर व कमरे के ताले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। - Dainik Bhaskar
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।
  • चोरों ने यह हालत कर दी कि पवन सिंह के पास पहनने का दूसरे सेट तक नहीं है
  • घर में रखा टीवी, लैपटॉप, मोबाइल, वाशिंग मशीन, फ्रिज व ओवेन मशीन को ले गए चोर

पटना. एसकेपुरी थाना से एक किलोमीटर दूर कृष्णा अपार्टमेंट के पीछे रामकृष्णा पथ में किराए के मकान में रहने वाले बिल्डर पवन सिंह के घर को चोरों ने खंगाल डाला है। चोरों ने यह हालत कर दी कि पवन सिंह के पास पहनने का दूसरे सेट तक नहीं है। शातिरों ने मंगलवार की रात उनके घर से 76 हजार नकद, 1.75 लाख के गहने, 1.50 लाख के उनके व उनकी पत्नी व बच्चों को कीमती कपड़े ले गए।
यही नहीं घर में रखा टीवी, लैपटॉप, मोबाइल, वाशिंग मशीन, फ्रिज व ओवेन मशीन को ले गए। पवन के अनुसार नकद, गहना समेत 6 लाख की चोरी हुई है। दरअसल पवन मधुबनी के खजौली थाना के कन्हौली गांव गए थे। उनका घर बंद था। वे मथुरा प्रसाद के ग्राउंड फ्लोर में रहते हैं। इसी मकान के ऊपर एमआर भी रहते हैं। उनके यहां भी चोरी हुई। उनके यहां से कोई  कीमती सामान चोरी नहीं हुई। कपड़े और कुछ नकद आदि चोर ले गए। 

नकली चाबी से खोला ताले, गाड़ी से आए थे चोर  
पवन ने बताया कि मकान मालिक ने बुधवार को फोन कर बताया कि चोरी हो गई। शाम में घर से लौटे तो देखा कि एक भी ताला नहीं है। उनका कहना है कि नकली चाबी से कमरे व ग्रिल में लगे ताला को खोल दिया। फिर कमरों में लगे ताले को खोलने के बाद पूरे घर को खंगाल दिया। घर में कुछ बचा ही नहीं है। जिस तरह से चोरी की गई है इससे पता चल रहा है कि चोर वाहन के साथ आए थे। चोरों की तादाद चार या उससे अधिक रही होगी। इस बाबत एसकेपुरी थाना में अज्ञात के खिलाफ लिखित आवेदन दिया गया है। एसकेपुरी थानेदार ने बताया कि पुलिस अज्ञात चोरों का सुराग लगाने में जुटी है।

खबरें और भी हैं...