पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कारोबारी से 6 लाख रु. ठगने वाला गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

परसा के दरियापुर में अल्युमिनियम फैक्ट्री लगाने के नाम पर कारोबारी पप्पू कुमार से छह लाख रुपए की ठगी करने वाले विजय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को बुद्धा कॉलोनी पुलिस ने उसे दुजरा से गिरफ्तार किया। पटना सिविल कोर्ट ने इससे पहले भी गैर जमानतीय वारंट जारी किया था लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उसके बाद फिर पुलिस ने गैर जमानतीय वारंट हाल में जारी करते हुए बुद्धा कॉलोनी थाने को उसे गिरफ्तार करने के आदेश दिया था। थानेदार रविशंकर कुमार ने बताया कि विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। गर्दनीबाग निवासी अल्युमिनियम कारोबारी पप्पू ने बताया कि 2016 में उसने फैक्ट्री लगाने के नाम पर छह लाख की रकम ली थी। फैक्ट्री नहीं लगी तो उसने 2016 में ही छह लाख के 8 चेक दिए। जब चेक को बैंक में जमा किए तो वह बाउंस कर गया। पप्पू ने बताया कि उससे रकम वापस करने को कहे पर वह टालमटोल करने लगा। बाद में कोर्ट में उसपर मुकदमा दायर कर दिए। कोर्ट के नाम से उसने एक बार 1.5 लाख का डिमांड ड्राफ्ट जमा किया पर उसमें शुद्धि करने के नाम पर उसे वापस ले लिया। विजय इस मामले को पटना हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक ले गया था पर उसे राहत नहीं मिली।

खबरें और भी हैं...