बिहटा में 18 से शुरू होगा 72 घंटे का अखंड रुद्राभिषेक
बिहटा में 18 से 21 मार्च तक अखंड रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में 72 घंटे तक भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया जाएगा। राघोपुर ग्राम में सात बजे सुबह से रुद्राभिषेक शुरु हो जाएगा। आचार्य पंडित धनंजय मिश्रा ने बताया कि सहस्त्रधारा अखंड रुद्राभिषेक में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। 21 मार्च को हवन एवं भव्य भंडारा भी किया जाएगा। अखंड रुद्राभिषेक के आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता मुंगेरी बाबा, भोला, कारु, गोपाल बाबा, बबलू मिश्रा, आनंद मिश्रा, गोपाल मिश्रा ने बताया कि इस रुद्राभिषेक में मनेर स्थित छपरा संगम घाट से गंगाजल लाया जाएगा। बिहार के अलावे झारखंड और बंगाल से फूल मंगाया जा रहा है। राघोपुर को आकर्षक रोशनी से सजाने की भी तैयारी चल रही है। लगभग पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं के इस रुद्राभिषेक में शामिल होने का अनुमान है। हवन के लिए भी खास तैयारी की जा रही है । किसी भी श्रद्धालु को परेशानी नहीं हो इसके लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।