याेगीपुर व सैदपुर नाले से हटाई गईं 73 झाेपड़ियां
हाेली के बाद जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने गुरुवार से अतिक्रमण हटाअाे अभियान की शुरुअात की। पहले दिन याेगीपुर अाैर सैदपुर नाले से संयुक्त टीम ने 73 झोपड़ियाें काे ध्वस्त कर सरकारी जमीन काे अतिक्रमणमुक्त कराया। डीएम कुमार रवि ने कहा कि बांकीपुर अाैर कंकड़बाग अंचल में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। इस दाैरान बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी से उत्तर याेगीपुर नाला के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान 73 झोपड़ियाें को तोड़ा गया है। वहीं, बांकीपुर अंचल स्थित सैदपुर नाला, रामपुर रोड, साई चाैक नहर पर से अस्थायी अतिक्रमण को हटाने के दाैरान दो ठेला काे जब्त करने के साथ 1500 रुपए जुर्माना वसूला
गया है। संयुक्त टीम काे 21 मार्च तक अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। उधर, पटना सदर के सीओ अाैर पटना सिटी अनुमंडल कार्यालय के डीसीएलआर अखिलेश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान भूतनाथ रोड स्थित एचअाईजी कॉलोनी में अतिक्रमण कर बनाई गई 70 झोपड़ियां हटाई गईं।
अतिक्रमण हटाती संयुक्त टीम।