8 नेपाली युवतियां नालंदा से बरामद, दो गिरफ्तार
पटना। नेपाल की एक नाबालिग समेत आठ युवतियों को नालंदा पुलिस ने राजगीर के छबीलापुर से बरामद किया। नालंदा पुलिस ने दो लोगों काे गिरफ्तार कर लिया जो उनसे जबरन अश्लील डांस कराते थे। कमरे में बंदकर रखे हुए थे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। रविवार की रात ये युवतियां पटना पहुंच गई। गोरखा समाज सेवा समिति इन लड़कियों की देखरेख कर रही है। इन युवतियों को मुक्त कराने में बीएमपी के एआईजी अरविंद ठाकुर, नालंदा के एसपी निलेश कुमार, राजगीर के एसडीपीओ व गोरखा समाज सेवा समिति के अध्यक्ष बीएमपी वन में तैनात विवेक ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई। नेपाली दंपती भूजल और उसकी प|ी लामा इन लड़कियों को बिहार व यूपी में डांस करने पर मोटी रकम मिलने का झांसा देकर डेढ़ माह पहले नेपाल से लाए और यूपी के दलाल रामजी शर्मा को सौंप दिया। यूपी के इस दलाल ने इन युवतियों को दूसरे दलाल का दे दिया।