- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- Siwan News 862 Candidates Absent In Soldier Recruitment Examination Held At Eight Centers In The District
जिले के आठ केंद्रों पर हुई सिपाही भर्ती परीक्षा में 862 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
जिले में रविवार को सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त वतावरण में संपन्न हो गई। परीक्षा को लेकर सभी केंदों पर दंडाधिकारी व पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। दो पालियों में हुई परीक्षा में प्रथम पाली में 5 हजार 669 परीक्षार्थी में 4 हजार 807 ने भाग लिया और 862 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली की परीक्षा में 5668 में 4730 ने भाग लिया और 938 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर विजय हाता, संघमित्रा पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल कबीरमठ कंधवारा, डीएवी हाई स्कूल, डीएवी पीजी कॉलेज, इस्लामिया हाई स्कूल, जेड ए इस्लामिया इंटर कॉलेज और जेडए इस्लामिया पीजी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा को लेकर सभी केद्रों पर सुबह से ही छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ गई थी। अधिकारियों व संस्थान के कर्मियों द्वारा अभ्यर्थियों की प्रवेश द्वार पर ही कड़ी तलाशी ली गई। केंद्रों पर महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। इधर परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण सदर एसडीओ संजीव कुमार व एसडीपीओ जीतेंद्र पांडेय के द्वारा किया गया।
इस्लामिया हाई स्कूल केंद्र से सिपाही बहाली की परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी।