पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिपाही बहाली की लिखित परीक्षा में 87 हजार परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्काॅलर पहुंचा सेंटर, परीक्षार्थी बाहर से पकड़ाया

गया आैर अरवल जिले में सबसे अधिक स्काॅलर (फर्जी परीक्षार्थी) पकड़े गए। अरवल में पहले परीक्षा केंद्र के अंदर एक स्काॅलर पकड़ा गया, फिर केंद्र के बाहर से परीक्षार्थी की भी गिरफ्तारी हुई। वह इसकी माॅनिटरिंग के लिए खड़ा था कि स्काॅलर परीक्षा में शामिल हुआ या नहीं?

शांतिपूर्वक माहाैल में परीक्षा संपन्न हुई। कोई अफवाह या गड़बड़ी नहीं हुई है। परीक्षा केंद्र पर हर परीक्षार्थी की बॉयोमीट्रिक उपस्थिति के साथ ही फोटोग्राफी कराई गई है। केएस द्विवेदी, अध्यक्ष, कर्मचारी चयन पर्षद (सिपाही भर्ती)

पटना| रविवार को हुई सिपाही बहाली की लिखित परीक्षा के दूसरे चरण में करीब 87 हजार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुल 5 लाख 96 हजार 641 परीक्षार्थियों में 85 प्रतिशत उपस्थिति रही। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अोएसडी कमलाकांत प्रसाद के मुताबिक एेसी परीक्षाअों में अमूमन 10 से 15 प्रतिशत तक परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति रहती है। यह सामान्य बात है। राज्य में सभी 38 जिलों के 483 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए दो पालियों में परीक्षा की व्यवस्था की गई थी। इस दाैरान कदाचार व अन्य गड़बड़ी को लेकर 106 मामले दर्ज किए गए। चयन पर्षद ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार परीक्षा नियंत्रण अधिनियम के तहत चिट के साथ या अन्य आरोप में पकड़े गए परीक्षार्थियों को जुर्माना लेकर छोड़ दिया जाएगा। इसके अलावा स्काॅलर अादि को जेल भेजा जाएगा।
खबरें और भी हैं...