पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रक से 95 कार्टन देसी व विदेशी शराब बरामद, खलासी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंगलवार की सुबह मोजीपुर के कृपाल टोला से पुलिस ने एक ट्रक से उतारी जा रही 95 कार्टन देसी व विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए ट्रक खलासी राघोपुर दियारा क्षेत्र निवासी चंद्रदेव राय को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को देखते ही तीन-चार की संख्या में रहे धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे। शराब की खेप झारखंड से लाई गई थी। ट्रक पर 83 कार्टन देसी शराब तथा 12 कार्टन बीयर लोड था, जिसे एक झोपड़ीनुमा मकान के पास अनलोड किया जा रहा था। नदी थाना प्रभारी सकेंन्द्र कुमार के अनुसार यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है तथा गिरफ्तार किए गए ट्रक खलासी से धंधेबाजों के विषय में पूछताछ की जा रही है।

नदी थाने में बरामद शराब को दिखाती पुलिस।
खबरें और भी हैं...