शाम को पूर्व मुखिया ने दी धमकी, फिर रात में ऐसे कुचल कर बेरहमी से पत्रकार की हत्या

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आरा (पटना). रामनवमी जुलूस की कवरेज के बाद घर लौट रहे दैनिक भास्कर के पत्रकार नवीन निश्चल और उनके एक साथी की पूर्व मुखिया ने स्कॉर्पियो से कुचल कर हत्या कर दी। 35 साल नवीन निश्चल और 25 साल के विजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि स्कॉर्पियो में गड़हनी का पूर्व मुखिया मोहम्मद हरसू अपने बेटे के साथ था। क्या है मामला...

 

- जानकारी के मुताबिक,  घटना को अंजाम देने के पहले रविवार शाम को ही हरसू और नवीन के बीच गड़हनी बाजार में कुछ विवाद हुआ था।

- इसके बाद पूर्व मुखिया ने नवीन को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। घटना नहंसी पुल पर रविवार रात 8 बजे हुई।

- घटना से आक्रोशित लोगों ने नहंसी पुल पर शवों को रख कर आरा-सासाराम स्टेट हाईवे को जाम कर दिया।

- स्कॉर्पियो फूंक दी और दुकानों में तोड़फोड़ की।  रात ग्यारह बजे पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को काबू में किया।

 

 

स्थानीय लोगों और परिवार के लोगों कहा- हादसा नहीं हत्या

- भोजपुर के एसपी अवकाश कुमार ने बताया  कि हरसू के घर पर पुलिस भेजी गई थी। लेकिन, वह बेटे के साथ फरार है।

- पूर्व मुखिया का बेटा पीरो दंगा का आरोपी है और हाल ही में जेल से छूटा है। घटनास्थल पर पहुंचे दूसरे पूर्व मुखिया विनोद सिंह ने कहा कि नवीन की हत्या की गई है।

- हरसू ने खबर लिखने के कारण अपनी गाड़ी से कुचल दिया है। परिजनों ने भी हत्या की बात कही है। नवीन के छोटे भाई राजेश बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।

- गड़हनी थाने के बगबां गांव निवासी खजांची सिंह के पुत्र नवीन सिंह उर्फ नवीन निश्चल डेढ़ दशक से पत्रकारिता से जुड़े थे।

- उनके साथी बृज नारायण सिंह के पुत्र विजय सिंह एक पत्रिका के लिए लिखते थे।

- नवीन की हत्या की जानकारी मिलने के बाद से उनकी पत्नी नीतू सिंह सदमे में हैं। नवीन का पुत्र निखिल कुमार मैट्रिक व बेटी निहारिका इंटर की छात्रा है।

 

यह भी पढ़ें

 

रेत माफिया-पुलिस गठजोड़ का खुलासा करने वाले पत्रकार की एक्सीडेंट में मौत, हत्या की आशंका