नेशनल कैंप में राज्य के तीन कराटे खिलाड़ी चयनित
पटना | शियन गेम्स के लिए बिहार के तीन कराटे खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें जबीर खान, अनन्या आनंद और शिखा कुमारी...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 01, 2018, 02:05 AM IST
पटना | शियन गेम्स के लिए बिहार के तीन कराटे खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें जबीर खान, अनन्या आनंद और शिखा कुमारी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों का 10दिवसीय कैंप टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में 5 से 14 अप्रैल तक चलेगा। कैंप में इंटरनेशनल कोच अहमद शफी, राष्ट्रीय कोच जयदेव शर्मा व एस रवि इन खिलाड़ियों को ट्रेंड करेंगे। खिलाड़ियों को चार अप्रैल की शाम स्टेडियम में रिपोर्ट करना है।
सीनियर इंडियन वूमन क्रिकेट कैंप 23 अप्रैल से
पटना | सीनियर इंडियन वूमन क्रिकेट कैंप 23 अप्रैल से पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में होगा। इसमें इंडियन वूमन क्रिकेट प्लेयर शामिल होंगी। बीसीए के सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि काफी लंबे समय के बाद बिहार को क्रिकेट खेलने का मौका मिला है। मोइनुल हक स्टेडियम में आईपीएल व टेस्ट मैच के साथ रणजी लीग का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तीन से चार सौ करोड़ की राशि खर्च किए जाएंगे। मोइनुल हक स्टेडियम को 33 वर्ष के लिए लीज पर लिया गया है।
बिहार की खुशबू का चयन राष्ट्रीय टीम में
पटना | लखनऊ में आयोजित होने वाली पांचवीं साउथ एशिया महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली भारतीय टीम में बिहार की खुशबू कुमारी का चयन किया गया है। साउथ एशिया चैंपियनशिप का आयोजन 31 मार्च से तीन अप्रैल तक किया जाएगा। बिहार हैंडबॉल संघ के सचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने कहा कि खुशबू पिछले माह से चल रहे भारतीय टीम के चयन सह प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले चुकी है। खुशबू नवादा जिले की रहने वाली है। वर्तमान में वह बिहार पुलिस में कार्यरत हैं। उनके चयन पर बिहार हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार, चेयरमैन ई. सच्चितानंद राय, त्रिपुरारी प्रसाद ने खुशी जाहिर की है।
टेनिस में आठ खिलाड़ी को क्वार्टर का टिकट
पटना | आईटा टैलेंट सीरीज अंडर 14 टेनिस प्रतियोगिता के प्री क्वार्टर फाइनल में पश्चिम बंगाल के शागनिक बोश ने बिहार के वैभव सिंह को 4-0, 4-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बिहार के प्रिंस ने अपने ही राज्य के सत्यम प्रकाश को 4-0, 4-1 से हराया। कार्तिकेय अगासी ने वीर वंशीधर मिश्रा को 4-1, 4-1 से, अपूर्व अमृत ने पार्थ कुमार सिन्हा को 5-3, 4-1 से, हर्ष अगासी ने प्रखर प्रज्ज्वलन को 4-0, 4-0 से, रूद्रांक सिंह ने मयंक सिंह चंदेल को 4-0, 4-0से, इशान रंजन ने अरिहंत कुमार पुंज को 4-1, 4-0 से, जबकि पश्चिम बंगाल के रेयान सिंह विर्क ने बिहार के जयराज भारती को 4-2, 4-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले खेले गए फर्स्ट राउंड के मैच में वैभव सिंह ने वैभव शेखर को 8-3 से व जयराज भारती ने विक्रम राव को 8-5 से हरा दिया।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.सीनियर इंडियन वूमन क्रिकेट कैंप 23 अप्रैल से
पटना | सीनियर इंडियन वूमन क्रिकेट कैंप 23 अप्रैल से पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में होगा। इसमें इंडियन वूमन क्रिकेट प्लेयर शामिल होंगी। बीसीए के सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि काफी लंबे समय के बाद बिहार को क्रिकेट खेलने का मौका मिला है। मोइनुल हक स्टेडियम में आईपीएल व टेस्ट मैच के साथ रणजी लीग का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तीन से चार सौ करोड़ की राशि खर्च किए जाएंगे। मोइनुल हक स्टेडियम को 33 वर्ष के लिए लीज पर लिया गया है।
बिहार की खुशबू का चयन राष्ट्रीय टीम में
पटना | लखनऊ में आयोजित होने वाली पांचवीं साउथ एशिया महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली भारतीय टीम में बिहार की खुशबू कुमारी का चयन किया गया है। साउथ एशिया चैंपियनशिप का आयोजन 31 मार्च से तीन अप्रैल तक किया जाएगा। बिहार हैंडबॉल संघ के सचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने कहा कि खुशबू पिछले माह से चल रहे भारतीय टीम के चयन सह प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले चुकी है। खुशबू नवादा जिले की रहने वाली है। वर्तमान में वह बिहार पुलिस में कार्यरत हैं। उनके चयन पर बिहार हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार, चेयरमैन ई. सच्चितानंद राय, त्रिपुरारी प्रसाद ने खुशी जाहिर की है।
टेनिस में आठ खिलाड़ी को क्वार्टर का टिकट
पटना | आईटा टैलेंट सीरीज अंडर 14 टेनिस प्रतियोगिता के प्री क्वार्टर फाइनल में पश्चिम बंगाल के शागनिक बोश ने बिहार के वैभव सिंह को 4-0, 4-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बिहार के प्रिंस ने अपने ही राज्य के सत्यम प्रकाश को 4-0, 4-1 से हराया। कार्तिकेय अगासी ने वीर वंशीधर मिश्रा को 4-1, 4-1 से, अपूर्व अमृत ने पार्थ कुमार सिन्हा को 5-3, 4-1 से, हर्ष अगासी ने प्रखर प्रज्ज्वलन को 4-0, 4-0 से, रूद्रांक सिंह ने मयंक सिंह चंदेल को 4-0, 4-0से, इशान रंजन ने अरिहंत कुमार पुंज को 4-1, 4-0 से, जबकि पश्चिम बंगाल के रेयान सिंह विर्क ने बिहार के जयराज भारती को 4-2, 4-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले खेले गए फर्स्ट राउंड के मैच में वैभव सिंह ने वैभव शेखर को 8-3 से व जयराज भारती ने विक्रम राव को 8-5 से हरा दिया।
दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Patna News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: नेशनल कैंप में राज्य के तीन कराटे खिलाड़ी चयनित
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)