पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिहारशरीफ में बाइक सवार युवक की ट्रक में फंस घिसटकर हो गई मौत, एक घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडी थाना अंतर्गत सरमेरा-बिहटा मार्ग के जैतीपुर चौराहा के समीप शुक्रवार को ट्रक से कुचलकर बाइक सवार रोजगार सेवक की मौत हो गई। जबकि, घटना में एक युवक जख्मी हो गया। मृतक कल्याण बिगहा थाना क्षेत्र के बराह गांव निवासी 35 वर्षीय कृष्णनंदन कुमार हैं। जख्मी बाइक सवार चंदन कुमार को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों बाइक सवार अपने गांव से चंडी प्रखंड कार्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय आ रहे थे। उसी दौरान ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे रोजगार सेवक ट्रक में फंस गए। जबकि, चंदन दूर फेंका गया।

हाजीपुर में सात साल के बच्चे की पिकअप के धक्के से मौत, हंगामा

जंदाहा (हाजीपुर) | जंदाहा थाना क्षेत्र के समस्तीपुर एनएच 322 पर महिसौर योगी स्थान के निकट एक तेज रफ्तार मालवाहक वाहन की ठोकर से एक 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपने दरवाजे के समीप सड़क किनारे खेल रहा था। मृतक दिलखुश कुमार उम्र लगभग 7 वर्ष महिसौर निवासी राजकुमार चौधरी का पुत्र है। घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर समस्तीपुर की ओर भागने लगा जिसे ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया। चालक की लोगों ने पिटाई भी की। हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के कारण उसकी जान बच गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने लगभग 3 घंटे तक सड़क जाम कर दिया। बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम हटवाया। घटना शुक्रवार की शाम लगभग 2 बजे की बताई जाती है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजकुमार चौधरी का सड़क किनारे घर है।

टक्कर के बाद चंदन दूर फेंका गया और कृष्णनंदन ट्रक में फंस गए। घटना के बाद ट्रक चालक ब्रेक लगाने के बजाय भागने लगा। जिससे करीब 100 फीट सड़क पर घिसटकर रोजगार सेवक की मौत हो गई।ग्रामीणों ने बताया कि चालक द्वारा ब्रेक लगाने से युवक की जान बच सकती थी।


ब्रेक लगाता तो बच सकती थी जान
खबरें और भी हैं...