पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक अच्छे होटल का हुआ शुभारंभ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर के एसकेजी सुगर मील बाइपास रोड में नवनिर्मित होटल सफायर इन का उद्घाटन शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व विधायक सदर व्यासदेव प्रसाद , दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह ने किया। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सीवान में आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक अच्छे होटल का शुभारंभ हुआ है। इसका लाभ दूसरे प्रदेशों से आने वाले पर्यटकों को थावे मंदिर में दर्शन करने के बाद मिल सकेगा। होटल के मालिक सुभाष प्रसाद व रूपेश कुमार ने बताया कि होटल सफायर इन उत्तर बिहार का पहला होटल है जिसमें स्वीमिंग पुल सहित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है। होटल के बेसमेंट में करीब 50 गाड़ियों की क्षमता का पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। होटल के सबसे उपरी मंजिल पर जल्द ही हेल्थ क्लब बनाया जायेगा।

खबरें और भी हैं...