सिसवन मेंे बीमार वार्ड सदस्य का निधन
नयागांव पंचायत के वार्ड 6 के सदस्य व नवादा गांव निवासी उमा प्रसाद महतो की शनिवार की शाम मुंबई में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही पंचायत क्षेत्र में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड सदस्य हार्ट का इलाज कराने एक सप्ताह पूर्व मुंबई गए हुए थे। इलाज के दौरान मुंबई के अस्पताल में उनका निधन हो गया। निधन की खबर सुन स्थानीय मुखिया आनंद कुमार सिंह नवादा पहुंच परिजनों को सांत्वना दी व आर्थिक सहयोग करते हुए हर संभव सहयोग करने की अश्वासन दिया।