पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Belchhi News A Siege Of A Police Station To Rescue The Arrested Accused Of Firing In Saksohra A Young Man Injured

सकसोहरा में फायरिंग के गिरफ्तार आरोपी को छुड़ाने के लिए थाने का घेराव, एक जवान जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सकसोहरा थाने की पुलिस ने दो मार्च को बारात में फायरिंग करने के एक आरोपी को जैसे ही गिरफ्तार किया, वैसे ही आसपास के ग्रामीण सकसाेहरा थाने पहुंच गए अाैर उसे छुड़ाने के लिए थाने का घेराव कर दिया। हालांकि पुलिस ने पूरी मुस्तैदी से काम लेते हुए बेलछी एव भदौर थानाें की पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल को देख धीरे-धीरे सभी ग्रामीण मौके से खिसक गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि फायरिंग करने का आरोपी मल्लू चौधरी पसिया टोला पुल के पास अपने कुछ लोगों से बातचीत करने में लगा है, जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए जाने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस से बकझक करनी शुरू कर दी। वहीं हाथापाई कर गिरफ्तार आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस किसी तरह वहां से गिरफ्तार कर थाने ले आई।

खबरें और भी हैं...