पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सभी 243 विस सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी आप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव की सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के विकास मॉडल पर बिहार में भी आप की सरकार बनाने के लिए जनता से वोट मांगेगी। जिलाें में सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक में उम्मीदवार तय होंगे। प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह तय किया गया। बाद में प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से कहा कि चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक साथियों को क्षेत्र में तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। जो संगठन का काम करना चाहते हैं, उन्हें विधानसभा क्षेत्र में पर्यवेक्षक बनाकर भेजा जाएगा।

आप के नेताओं का दावा है कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में जनता जाति और धर्म के आधार पर उम्मीदवार को वोट न देकर काम और विकास के मॉडल पर वोट करेगी। मौके पर राकेश यादव, मनोज कुमार, डॉ. शशिकांत, श्रीवत्स पुरुषोत्तम, बबलू प्रकाश व मृणाल राज भी थे।

मीडिया से मुखातिब सुशील सिंह।
खबरें और भी हैं...