पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Patna News Abhayanand Said Was A Good Experiment But Does Not Want To Bring Politics And Government In Between

अभयानंद ने कहा- अच्छा प्रयोग था, पर राजनीति और सरकार को बीच में नहीं लाना चाहता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
31 दिसंबर 2014 को पहली बार हुई थी एडी सिंह से मुलाकात


पटना | बात वर्ष 2014 के आखिरी दिन 31 दिसंबर की है। उस रोज पहली बार पूर्व डीजीपी अभयानंद आैर अमरेंद्र धारी सिंह की पहली मुलाकात हुई। फिर कुछ समय बाद बड़े अरमानों के साथ ‘अभयानंद सुपर 30’ को अप्रैल-मई 2015 में स्थापित किया गया। मकसद था आईआईटी-जेईई की तैयारी कराना। इसमें स्वर्णिम सफलता भी मिली। 50 से अधिक छात्रों को देश के नामी-गिरामी इंजीनियरिंग काॅलेजों में दाखिला मिला। हालांकि 5 वर्षों के बाद इस संस्था के साथ चल रहे अपने सफल शैक्षणिक सफर पर अभयानंद ने फूल स्टाॅप लगा दिया। एेसा क्यों? कैसा रहा सफर? सवालों पर अभयानंद कहते हैं ‘अच्छा प्रयोग था। सामाजिक स्तर पर था। इसके बीच में राजनीति आैर सरकार को नहीं लाना चाहता हूं।’

संस्था में पढ़ रहे छात्रों का क्या होगा? अगर वे कुछ समझना या प्राॅब्लम डिस्कस करना चाहेंगे तो मेरे पास आ सकते हैं। मेरे पास इतना पैसा नहीं है कि मैं उन्हें रख कर पढ़ा सकूं। सरकार से मदद नहीं लेते हैं।

आगे क्या करेंगे? समाज चाहेगा तो अपनी शक्ति का इजहार करेगा। अगर कोई सामाजिक संस्था नेक इरादे से एेसी पहल करेगी तो उसमें जुड़ सकते हैं।
खबरें और भी हैं...