पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कन्हैया की स्मृति में एबीवीपी ने निकाला कैंडल मार्च, दी श्रद्धाजंलि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पटना महानगर द्वारा एएन कॉलेज के छात्रसंघ उपाध्यक्ष स्वर्गीय कन्हैया कौशिक की स्मृति में कैंडल मार्च और उसके बाद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बी एन कॉलेज से शुरू हुआ कैंडल मार्च कारगिल चौक पर खत्म हुआ।

अभाविप के कार्यकर्ताओं की मांग थी कि मुख्य आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हो और कठोर सजा मिले। राजा रवि ने कहा कि पटना में एक निर्वाचित छात्रनेता की हत्या से पता चलता है कि प्रशासन व्यवस्था किस हद तक खत्म हो चुकी है। अभी तक मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। कार्यक्रम में रोहित, मुन्ना गुरु, रवीश रॉक, शशि सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, शशि कुमार, निखिल, भास्कर, किंशु, शशिकांत, कुणाल इत्यादि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...