अपराध नियंत्रण के मुद्दे पर बोले एसी-लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रखें। कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाने पर आने वाले पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण ईमानदारीपूर्वक करें। इससे जनता में पुलिस की छवि बेहतर होगी। एसपी शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित क्राइम मिटिंग में बोल रहे थे। उन्हाेंने कहा की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोरोना वायरस लेकर सतर्क रहने का निर्देश दिया। कहा कि आप लोग लगातार अपने क्षेत्र में नजर बनाए रखे ताकि इसको लेकर कही भी अफवाह नहीं फैले। किसी तरह की दिक्कत हो तो सीधे उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं। घटनाओं को भी गंभीरता से लिया जाए। कभी-कभी छोटी घटनाएं भी बड़ा रूप ले लेती हैं। उन्होंने अपराधी किस्म के लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ने विभिन्न कांडों के वांछितों के घर की कुर्की, शराब धंधेबाजों पर नकेल करते हुए गैर जमानतीय वारंट निर्गत लोगों की गिरफ्तारी हर हाल में करें।
बैठक में मौजूद एसपी अभिनव कुमार व अन्य।