पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गौतम हत्याकांड का आरोपी दो बदमाशों के साथ गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अपराध की योजना से निकले बाइक सवार तीन बदमाशों को बहादुरपुर थाना पुलिस ने दो अत्याधुनिक पिस्टल, 18 कारतूस अाैर चार मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

एएसपी मनीष कुमार एवं बहादुरपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा बाजार समिति के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पश्चिम की दिशा पुलिस चौकी की ओर से एक पल्सर पर सवार तीन युवक तेजी से भागने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने उनको रुकने के लिए इशारा किया तब बाइक चालक लहरिया काट कर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार को रोका और तलाशी ली। एएसपी ने बताया कि बाइक सवार युवकों के पास से दो अत्याधुनिक पिस्टल, चार मैगजीन, 7.65 के 18 कारतूस, दो मोबाइल के साथ बाइक बरामद हुई है। जब्त बाइक के संबंध में भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि बाइक सवार सीवान के काला डूमरा निवासी नागेंद्र सिंह का बेटा रजत कुमार, जय महावीर कॉलोनी निवासी मिथिलेश महतो का बेटा रूदल कुमार व बहादुरपुर के अजय कुमार का बेटा आशीष किशोर उर्फ छोटू की गिरफ्तारी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार रजत पटना में जय महावीर कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। जुलाई में सैदपुर के छात्र गौतम की हत्या में भी रजत नामजद अाराेपित रहा है।

पुलिस पर पिस्टल तानने वाला लवली हत्याकांड का कुख्यात पकड़ाया

फुलवारीशरीफ। लवली हत्याकांड का मुख्य आरोपित इसापुर निवासी कुख्यात शिबू को फुलवारीशरीफ पुलिस ने हिंदूनी गांव के नजदीक धर दबोचा। गौरतलब है कि 19 मई को अल्वा कॉलोनी में लवली नामक युवक की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शिबू की काफी दिनों से पुलिस को तलाश थी। एक माह पहले गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के आमने-सामने होने पर शिबू ने पुलिस पर ही पिस्टल तान कर क्विक मोबाइल के दो पुलिसकर्मियों को खदेड़ दिया था। थानेदार रफीकुर्रहमान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुख्यात शिबू हिंदूनी गांव में छिपा हुआ है। पकड़ने गई पुलिस को देख शिबू भागने लगा। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने शिबू को खदेड़ कर पकड़ा।

पकड़े गए अपराधियों के बारे में जानकारी देती पुलिस।

देसी कट्टा, दो कारतूस व चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

दानापुर। दानापुर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह बीबीगंज में छापेमारी कर एक देसी कट्टा , दो कारतूस व एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ मो.अकबर व मो.इरफान नाम के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया । पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर रही है । थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बीबीगंज में आपराधिक योजनाओं को अंजाम देने के फिराक में कुछ बदमाश जुटे हैं । सूचना के आलोक में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। जहां पुलिस ने दो बदमाशों के पास से एक देसी कट्टा, दो कारतूस व एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है । गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। वहीं दानापुर पुलिस ने सगुना से वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार चोर हवाई अड्डा थाना के गरबुचक का निवासी राजीव कुमार है । पुलिस ने गिरफ्तार चोर से पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया ।
खबरें और भी हैं...