पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अपर निदेशक करेंगे नेपाल सीमा से सटे सात जिला के अस्पतालों की मॉनिटरिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • राज्य सरकार ने कोरोना को लेकर कई स्तरों पर तैयारी का निर्देश दिया
  • एयरपोर्ट, पर्यटन स्थल, होटल, ट्रेवल एजेंट और सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है

पटना। राज्य सरकार ने कोरोना को लेकर कई स्तरों पर तैयारी का निर्देश दिया है। राज्य के एयरपोर्ट, पर्यटन स्थल, होटल, ट्रेवल एजेंट और सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है। 


स्वास्थ्य विभाग ने इंडो-नेपाल बॉर्डर पर स्थित सात जिलों के जिला अस्पतालों की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी अपर निदेशक को दी है। जिन अपर निदेशकों को जिला अस्पतालों की जिम्मेदारी दी गई है उनमें मधुबनी की डॉ. राधाकांत सिंह सुधाकर, सीतामढ़ी की डॉ. शिव कुमार राजन, पूर्वी चंपारण की डॉ. नागेश्वर प्रसाद, पश्चिमी चंपारण की डॉ. राघवेंद्र प्रसाद वर्मा, किशनगंज की डॉ. उमेश्वर प्रसाद वर्मा, अररिया की डॉ. नरेश कुमार और सुपौल की डॉ. शिवचंद्र भगत को दी गई है।

खबरें और भी हैं...