पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Siwan News After 3 Days In The 18 Lakh Robbery The Police Are Thinking Whether The Criminals Are From The City Or Outside

18 लाख लूट में 3 दिन बाद भी पुलिस सोच रही कि अपराधी शहर के हैं या बाहरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के फतेहपुर दुर्गा मंदिर के पास हथियार का भय दिखाकर सीएमएस कर्मी से 18 लाख रुपए लूट के मामले का पुलिस खुलासा करने में अबतक नाकाम है। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार नहीं सकी है। लूटे गए रुपए का भी कुछ अता-पता नहीं है। जिस तरह अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है, वह पुलिस के लिए भी चुनौती है। घटना से शहर के व्यवसायी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। लूट के बाद की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी ले चुकी है। उस आधार पर पुलिस को अपराधियों का हुलिया पता चल गया है। लेकिन, इस आधार पर भी पुलिस कुछ भी सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस अभी इस बात का ही मंथन कर रही है कि इस घटना में शहर के अपराधी शामिल हैं या बाहर के। यानि की अब तक पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी की बात तो दूर पहचान भी नहीं कर पाई है। लूटा गया कर्मी गोपालगंज जिले के सिधवलिया गांव के करईया पापड़ गांव का शशिभूषण दुबे है। वह विभिन्न दुकानों से रुपए लेकर बैंक में जमा करने का काम करता है। वह अस्पताल रोड स्थित बाजार इंडिया व वीटू से सोमवार की दोपहर एक बजे 18 लाख रुपए लेकर एचडीएफसी बैंक में जमा करने जा रहा था। इसी दौरान उससे लूटपाट की गई।

गोविंद हत्याकांड की एसपी ने की जांच कहा- जल्द गिरफ्तार होंगे अभियुक्त

दरौंदा| करसौत पंचायत के मुखिया रामकृष्ण सिंह के भतीजे गोविंद कुमार सिंह की 10 मार्च को हत्या कर दिए जाने के मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। एसपी अभिनव कुमार बुधवार की देर शाम करसौत गांव पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा। घटना को लेकर गांव में तनाव देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है। उधर, मृतक के परिजनों को सांत्वना देने के लिए तीसरे दिन भी गुरुवार को लोगों का तांता लगा रहा। मृतक की प|ी सुम्मी देवी की सिसकने की आवाज सुनाई देती रही। घटनास्थल की जांच एसडीपीओ हरीश शर्मा ने भी की ‌। राजद नेता उमेश कुमार सिंह व मुन्ना शाही ने मृतक के परिजनों से मिल कर ढांढस बंधाया। 10 मार्च को गांव के ही लोगों ने हत्या कर दी थी। शव पेड़ से लटका दिया गया था।

फतेहपुर विश्वकर्मा पथ में भी व्यवसायी को मारी गई थी गोली


शहर के फतेहपुर विश्वकर्मा गली में 31 दिसंबर 2019 की रात में अपराधियों ने मनी ट्रांसफर यूनियन के संचालक समेत दो को गोली मार दी थी। इसमें घायल संचालक फतेहपुर श्रीचन्द्र पसवानी का पुत्र दीपक परसवानी व एक सब्जी दुकानदार आशीष कुमार पंडित शामिल थे। इसमें से दीपक परसवानी की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गई थी। गोली मारने से पहले अपराधियों ने संचालक को लूटने का प्रयास किया था, लेकिन लूट में विफल होने पर गोली मार दी। संचालक ललन कॉम्पलेक्स स्थित रुचि पे फोन व मनी ट्रांसफर की दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान घटना हुई थी। हालांकि लोगों ने इस घटना में शामिल एक अपराधी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। इधर, व्यवसायी की मौत के बाद नाराज लोगों ने बबुनिया मोड पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस से भी नोकझाेंक हुई थी। घटनाओं पर पुलिस अधिकारी का कहना है कि जल्द ही अारोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी। इसको लेकर पूछताछ और छापेमारी की जा रही है।

सीएसपी संचालक
भी निशाने पर


इधर, अपराधी सीएसपी केन्द्र के संचालकों को निशाना बना रहे हैं। शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में भी सीएसपी केन्द्रों के संचालक व कर्मियों से बैंक से रुपए लाने या बैंक ले जाने के दौरान लूटी जा रही है। पिछले ढाई माह में भी कई लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। लेेकिन, पुलिस इसे रोकने में सफल नहीं हाे रही है। इससे इस तरह के कारोबार से जुड़े लोगों के बीच काफी दहशत है।

खबरें और भी हैं...