पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Fulwarishrif News After Beating The Young Man Fighting Between Two Villages In Gopalpur Firing 20 Rounds

युवक की पिटाई के बाद गोपालपुर में दो गांवों के बीच मारपीट, 20 राउंड गोलीबारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के दिन संपतचक प्रखंड के गांव भेलवाड़ा मितनचक और उदैनी के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर जमकर मारपीट और रोड़ेबाजी हुयी। इतना ही नहीं 15 से 20 राउंड फाइरिंग भी हुयी । इस मारपीट में मुखिया पति समेत आधा दर्जन ग्रामीण घायल हुये । घायलो में दो का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद गांवो में तनाव व्याप्त है। एहतियातन पुलिस बल की तैनाती की गई है।

दो दिन पूर्व भेलवाड़ा और उदैनी के लड़को के बीच जुआ को लेकर झगड़ा हुआ था। इससे पहले भी दो माह पूर्व किक्रट को लेकर भी लड़ाई हुयी थी जिसे दरियापुर भेलवाड़ा पंचायत के मुखिया पति रॉकी कुमार के साथ मिलकर स्थानीय लोगों ने समझा बुझाकर शांत करा दिया था। होली के दिन भी आपसी वर्चस्व को लेकर भेलवाड़ा और उदैनी के लड़को में मारपीट हो गयी। यह लडाई पहले मितन चक के पास हुयी। लड़कों के बीच हुयी लड़ाई में बड़े भी कूद पड़े । देखते ही देखते भेलवाड़ा ,उदैनी और मीतनचक गांवों के लोग एक दूसरे पर पथराव करने लगे। इस दौरान 15 से 20 राउंड फायरिंग भी हुई जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई । मारपीट और पथराव की सूचना मिलते ही दरियापुर भेलवाड़ा पंचायत की मुखिया नीतू देवी के पति सह जदयू नेता रॉकी कुमार मामला शांत करने पहुंचे तो लोगों ने उनको भी जमकर पीट दिया । इस मारपीट में दोनों ओर से आधा दर्जन लोग घायल हुये । मुखिया पति रॉकी कुमार ने कहा कि लड़ाई की शुरूआत तब हुई जब पुणे में पढ़ायी कर रहे मिंटु कुमार को मितनचक के निकट उदैनी के युवकों ने पीट दिया । इसके बाद ही दोनों गांव के बीच बवाल हुआ। वहीं उदैनी के ग्रामीणों का आरोप है कि राॅकी मुखिया ने अपने साथ कई गांव के लोगों को लेकर गोलीबारी करते हुए उदैनी गांव पर चढ़ाई कर दिया था। मारपीट में घायल गुड्डू कुमार और छंगु यादव निजी अस्पाताल में भर्ती हैं। दोनों खतरे से बाहर है।

घटना के बाद परसाबाजार ,रामकृष्णा नगर समेत अन्य थाने की पुलिस पहुंची और हालत पर काबू पाया। गोपालपुर थानेदार अलोक कुमार ने बताया की दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा। अभी तक किसी पक्ष ने लिखित आवेदन नहीं दिया है।

16 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर

उदैनी और भेलवाड़ा गांवों के ग्रामीणों के बीच हुई मारपीट व गोलीबारी मामले में दरियापुर भेलवाड़ा पंचायत की मुखिया नीतू देवी के पति जदयू नेता रॉकी कुमार सहित दोनों ओर से सोलह नामजद एवं पच्चीस अज्ञात लोगों के खिलाफ गोपालपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है । गोपालपुर थानेदार आलोक कुमार ने बताया कि उदैनी गांव के लोगों की ओर से दर्ज कराए गई प्राथमिकी में दस और भेलवाड़ा की ओर से दर्ज कराई गए प्राथमिकी में छह नामजद हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
खबरें और भी हैं...