पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
रजाैन (बांका). पुनसिया बस्ती में दहेज लोभी व बार-बार पुत्री को जन्म देने को लेकर ससुराल वालों ने पहले तो पति की गैर मौजुदगी में विवाहिता को जमकर पीटा। जब पीड़िता जान बचाने के लिए अपनी दो साल की पुत्री को लेकर मायके भाग गई, तो उसकी तीन माह की पुत्री की गला घाेटकर हत्या कर दी और शव को गाड़ दिया। जब पीड़िता विनीता देवी अपने ससुराल पहुंची तो पुत्री को नहीं देख उसकी हत्या की आशंका जताते हुए व दहेज को लेकर ससुराल वालों द्वारा मारपीट किए जाने की रजौन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव पहुंच देवर राज कुमार व सन्नी कुमार को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल करते छोटी बच्ची को मारकर कतरिया नदी में गाड़ देने की बात स्वीकार कर लिया। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने मासूम बच्ची के शव को कतरिया नदी से बरामद कर लिया। पीड़िता विनीता देवी ने रजौन थाना की पुलिस को दिए बयान में कहा है कि सास संजू देवी, देवर सन्नी कुमार और प्रिंस कुमार, राज कुमार द्वारा पिछले कुछ दिनों से ससुराल के उक्त लोगों द्वारा लगातार दो पुत्री को जन्म देने को लेकर बातें कही जा रही थी। साथ ही दहेज में दो लाख रुपए की भी मांग को लेकर मारपीट किया जा रहा था।
सुबह परिजनों के साथ ससुराल लौटी महिला
महिला ने बताया कि गुरुवार को जब पति करण कुमार घर पर नहीं थे तब मारपीट की। वह जान बचाने के लिए अपनी बड़ी बेटी 2 वर्षीय कोमल प्रिया को लेकर अपने मायके कजरैली थाना क्षेत्र के विजनरामपुर चली गयी। वे सुबह अपने परिजनाें के साथ ससुराल आयी, तो छाेटी पुत्री काे नहीं देख ससुराल वालों द्वारा हत्या करने की आशंका हुई। पुलिस की पूछताछ में देवर सन्नी ने बच्ची की हत्या कर शव को कतरिया नदी में गाड़ दिए जाने की बात कही। पुलिस ने दूसरे देवर राज कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.