- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- Drunda News After Killing The Nephew Of The Chief In Karsaut The Body Was Hung From The Tree Fir Was Lodged At 5
करसौत में मुखिया के भतीजे की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया, 5 पर प्राथमिकी दर्ज
करसौत पंचायत के मुखिया रामकृष्ण सिंह के भतीजे की होली के दिन यानि मंगलवार को गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद लाश को पेड़ पर लटका दिया गया। इस हत्या के मामले में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। घटना के बाद से गांव में तनाव कायम है। पुलिस कैंप कर रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि दरौंदा थाना क्षेत्र के करसौत गांव में होली के दिन मंगलवार की शाम करीब 4 बजे अपराधियों ने दरौंदा मुखिया संघ के अध्यक्ष सह करसौत पंचायत के मुखिया रामकृष्ण सिंह के बडे भाई हरेंद्र सिंह के 40 वर्षीय पुत्र गोविंद सिंह की गला दबाकर हत्या कर शव को गांव के बगीचे के पेड़ पर लटका दिया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से पुलिस गांव में तैनात हैं। हत्या के मामले में मृतक के पिता हरेंद्र सिंह ने गांव के ही प्रदीप राम, कैलाश राम,धुपनाथ राम,सर्वजीत राम, कमलेश राम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
गांव के ही एक मामले में आया था परिजनों का नाम
सिरसांव नवका टोला गांव निवासी व माले नेता जयशंकर पंडित पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। पुलिस सूत्राें के अनुसार दो माह पहले गांव में ही एक हत्या के मामले में मृतक के परिजनों का नाम सामने आया था। इसी विवाद को लेकर हत्या किए जाने की आशंका है। बीडीओ रीता कुमारी, सीओ पारसनाथ राय आदि गांव में कैंप किए हुए हैं। घटना की खबर सुनकर जदयू नेता अजय सिंह, संजीव कुमार सिंह,बुलू सिंह, वीरेंद्र शर्मा, मनोज राय विधार्थी,विनय सिंह आदि ने शोक जताया है।
दरौंदा के करसौत गांव में हत्या के बाद तैनात पुलिस बल।