- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- Patna News Agriculture Minister Said Home Delivery Facility Of Seeds To Farmers In All Districts From Hot Weather
कृषि मंत्री बोले- गर्मा मौसम से सभी जिलों में किसानों को बीज की होम डिलेवरी सुविधा
पटना | गर्मा मौसम से सभी जिलों के किसानों को बीज की होम डिलेवरी की सुविधा मिलेगी। अभी बांका जिला में बीज की होम डिलेवरी की सुविधा है। योजना के आधार पर बीज किसानों के घर पहुंचाना है। बीज एजेंसी आपूर्ति करेगी, इसके लिए किसानों से एजेंसी सेवा शुल्क भी लेगी। किसान ऑनलाइन डिमांड कर बीज घर पर ले सकेंगे। कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि बीज की होम डिलेवरी रबी मौसम में बांका जिला में की गई। यह प्रयोग सफल रहा। इसे सभी जिलों में लागू करना है। किसानों को गुणवत्ता पूर्ण बीज की आपूर्ति के लिए कृषि विभाग ने तैयारी की है।
कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को विभिन्न फसलों के अधिक उपज देने वाले बीज वेराइटी के प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। जिला कृषि पदाधिकारी बीज विक्रेता को ऑनलाइन बीज का आवंटन करते हैं। बिहार राज्य बीज निगम के द्वारा आपूर्ति आदेश ऑनलाइन दिए जाते हैं। ओटीपी के माध्यम से किसानों को बीज की आपूर्ति अनुदानित दर पर सुनिश्चित की जाती है। 2019-20 रबी मौसम में राज्य के 648315 किसानों को 303702 क्विंटल गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2020-21 में बीज उत्पादन व्यवस्था और मजबूत करने का लक्ष्य है। कृषि प्रक्षेत्रों पर गुणवत्ता वाले बीज उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना, बीज ग्राम योजना, बीज उत्पादन और बीज प्रसंस्करण की आधारभूत संरचना मजबूत करना है। अनुदानित दर पर किसानों बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।